क्लास 5 हिंदी

बिशन की दिलेरी

यह कहानी प्रतिभा नाथ ने लिखी है।

बिशन नाम का एक लड़का कर्नल दत्ता के फार्म हाउस पर काम करता है। वह कर्नल की पत्नी से पढ़ता भी है।

एक दिन सुबह सुबह खेतों में शिकारी तीतर का शिकार करने आते हैं। बिशन को उन शिकारियों पर बहुत गुस्सा आता है। बिशन एक घायल तीतर को उठा लेता है। शिकारियों से बचते बचाते वह तीतर को लेकर कर्नल साहब के घर पहुँचता है।

बिशन का पीछा करते करते जब शिकारी कर्नल के घर पहुँचते हैं तो कर्नल शिकारियों को वहाँ से भगा देते हैं। उसके बाद कर्नल उस घायल बटेर का इलाज करते हैं। बिशन का कहना है कि वह उस बटेर को पालेगा।

कहानी से

प्रश्न 1: “जी हाँ हमारे पास लाइसेंस वाली बंदूकें हैं। सरपंच माधोसिंह भी हमें जानता है।“ शिकारियों ने कर्नल साहब से क्या सोचकर ऐसा कहा होगा?

उत्तर: शिकारी कर्नल को देखकर डर गए होंगे। उन्हें लगा होगा कि कहीं कर्नल पुलिस में शिकायत न कर दें।

प्रश्न 2: बिशन घायल तीतर को क्यों बचाना चाहता था?

उत्तर: बिशन एक दयालु बच्चा है। किसी जीव को बिना मतलब मारना उसे अच्छा नहीं लगता है। इसलिए वह घायल तीतर को बचाना चाहता था।

प्रश्न 3: घायल तीतर को बचाने के लिए उसे किस तरह की परेशानियाँ हुईं?

उत्तर: घायल तीतर को बचाने में बिशन को कई परेशानियाँ हुईं। कंटीली झाड़ियों से होकर निकलते हुए उसके हाथ पाँव में खरोंचें आ गईं और खून बहने लगा। उसकी कमीज की आस्तीन भी फट गई।

प्रश्न 4: घायल तीतर अगर तुम्हें मिला होता, तो क्या तुम उसे पालते या अच्छा होने पर छोड़ देते। क्यों?

उत्तर: घायल तीतर जब पूरी तरह ठीक हो जाता तो मैं उसे छोड़ देता। मुझे लगता है कि पक्षियों को स्वतंत्र ही रहना चाहिए।

भाषा की बात

प्रश्न 1: इन वाक्यों को अपने शब्दों में लिखो।

(a) सुबह की हल्की धूप में खेत सुनहरे दिखाई दे रहे थे।

उत्तर: सुबह की गुनगुनी धूप में खेतों का रंग सोने जैसा हो गया था।

(b) वह इतना तेज चल रहा था मानो उसके पंख लग गए हों।

उत्तर: वह इतना तेज चल रहा था जैसे उसके पैरों में पहिये लगे हों।

प्रश्न 2: “तीतर स्वेटर में फँस गया तो बिशन ने उसे पकड़ लिया और अपने सीने से चिपका लिया। ऊपर लिखे वाक्य में उसे शब्द का इस्तेमाल तीतर के लिए किया गया है। एक ही संज्ञा का बार बार इस्तेमाल करने की बजाय उसकी जगह पर कुछ खास शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। नीचे लिखे वाक्यों में सर्वनाम का ठीक रूप छाँटकर लिखो।

(a) मास्टर साहब ने अप्पाराव को .......... पास बुलाकर कहा, …….. कल ,,,,,,,,,घर आ जाना। (मैं, अपना, तुम)

उत्तर: अपने, तुम, मेरे

(b) सेंटीला .......... घर नागालैंड के किस शहर में हैं। (तुम)

उत्तर: तुम्हारे

(c) सुधा ने ......... बुआ से पूछा, पापा ......... कितने बड़े हैं? (आप)

उत्तर: अपनी, आपसे

(d) मोहन को समझ में नहीं आ रहा कि ......... क्या करना चाहिए? (वह)

उत्तर: उसे

(e) विमल ने ........अफसर को याद दिलाया कि ........... चार बजे बैठक में जाना है। (आप, वह)

उत्तर: अपने, उसे

प्रश्न 3: इन वाक्यों को पूरा करो

(a) वह इतना धीरे चल रहा था, मानो

उत्तर: उसके पैरों में पत्थर बंधे हों।

(b) रात में चमकते तारे ऐसे दिख रहे थे, मानो

उत्तर: दीवाली की आतिशबाजी हो रही हो।

(c) तुम तो मंगल ग्रह के बारे में ऐसे बता रहे हो, मानो

उत्तर: तुम बहुत बड़े खगोलशास्त्री हो।

(d) बिल्ली चूहे को ऐसी ललचाई नजरों से देख रही थी, मानो

उत्तर: उसे मिठाई का डब्बा मिल गया हो।

फसलों के इर्द गिर्द

प्रश्न 1: इस कहानी में सेबों के खेत और सीढ़ीनुमा खेत का जिक्र आया है। अनुमान लगाकर बताओ कि यह कहानी भारत के किस भौगोलिक क्षेत्र की होगी और वहाँ सीढ़ीनुमा खेती क्यों की जाती होगी?

उत्तर: यह कहानी पहाड़ी इलाके की होगी। ऐसे इलाकों में तीखी ढ़ाल होती है। इसलिए पानी सीधा नीचे बह जाता है। सीढ़ीनुमा खेत होने से पानी खेतों में रुकता है और फिर धीरे धीरे नीचे जाता है। इससे खेती अच्छी होती है और मिट्टी के कटाव की रोकथाम होती है।

प्रश्न 2: सेबों के बाग में कीटनाशक दवा का छिड़काव हो रहा था।

(a) ये कीटनाशक दवाएँ कीड़ों को नष्ट करती हैं। इनसे इनका सेवन करने क्या हमें भी नुकसान होता होगा? पता करो और अपनी कक्षा में बातचीत करो।

उत्तर: कीटनाशक दवाओं से हमारी सेहत को नुकसान होता है।

(b) ऐसे में फलों और सब्जियों का इस्तेमाल करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होगा?

उत्तर: फलों और सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले उन्हें पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।

तुम्हारे आस पास

प्रश्न 1: कर्नल दत्ता ने घायल तीतर को गेंदे की पत्तियों का रस पिलाने के लिए कहा। पत्तों का इस्तेमाल कई कामों के लिए होता है। नीचे लिखी पत्तियों का इस्तेमाल किस लिए होता है?

(a) तुलसी

उत्तर: खाँसी ठीक होती है

(b) नीम और मीठा नीम

उत्तर: चबाने से खून साफ होता है।

(c) आम

उत्तर: पूजा में इस्तेमाल होता है

(d) अमरूद

उत्तर: चबाने से मुँह के छाले ठीक होते हैं

(d) तेजपत्ता

उत्तर: मसाले के रूप में

(e) केला

उत्तर: भोजन परोसने के लिए

(f) सागवान

उत्तर: पत्ते की प्लेट बनाने के लिए

प्रश्न 2: कर्नल साहब के कहने पर बिशन दौड़कर दवाइयों का बक्सा ले आया। इसे तुम प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स/फर्स्ट एड बॉक्स के नाम से जानते होगे।

(a) इस बक्से में क्या क्या चीजें होती हैं?

उत्तर: डेटॉल, रुई, दवाइयाँ

(b) इसका इस्तेमाल कब कब किया जाता है?

उत्तर: जब किसी को चोट लगती है या कटने से जख्म हो जाता है

प्रश्न 3: तुमने पर्यावरण अध्ययन में पढ़ा होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आमतौर पर छतें ढ़लावदार बनाई जाती हैं। सोचकर बताओ कि ऐसा क्यों किया जाता है।

उत्तर: पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत बारिश होती है। ढ़लवाँ छत पर पानी रुकता नहीं है। यदि बर्फ गिरती है तो वह भी आसानी से छत से नीचे आ जाती है।


Copyright © excellup 2014