क्लास 5 हिंदी

फसलों के त्योहार

हमारे देश में अधिकतर त्योहार फसलों से जुड़े हुए हैं। मकर संक्रांति ऐसा ही एक त्योहार है। इस त्योहार को धान की नई फसल कटने के बाद मनाया जाता है।

पूरे देश में 14 जनवरी के आस पास मकर संक्रांति मनाई जाती है। भारत के अलग अलग हिस्सों में इस त्योहार के अलग-अलग नाम हैं और इसे मनाने के तरीके भी अलग-अलग हैं।

उत्तर प्रदेश, बिहार, और मध्य प्रदेश में इसे मकर संक्रांति या तिल संक्रांत कहते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में इसे खिचड़ी भी कहते हैं क्योंकि इस दिन खिचड़ी खाने का प्रचलन है। असम में इसे बीहू, केरल में ओणम, तमिलनाडु में पोंगल, पंजाब में लोहड़ी, झारखंड में सरहुल और गुजरात में इसे पतंग का पर्व कहते हैं।

अभ्यास

प्रश्न 1: “खिचड़ी में अइसन जाड़ा हम पहिले कब्बो ना देखनीं।“ यहाँ तुम खिचड़ी से क्या मतलब निकाल रहे हो?

उत्तर: यहाँ खिचड़ी का मतलब मकर संक्रांति से है।

प्रश्न 2: क्या कभी ऐसा हो सकता है कि सूरज बिल्कुल ही न निकले? अगर ऐसा होता तो

उत्तर: ऐसा कभी नहीं हो सकता है कि सूरज बिल्कुल ना निकले। अगर ऐसा होगा तो फिर प्रलय आ जाएगा। सूरज से इस धरती पर जीने के लिए जरूरी हर चीज मिलती है। अगर सूरज न निकले तो जीवन रुक जाएगा।

प्रश्न 3: बाहर देखने से समय का अंदाजा क्यों नहीं हो पा रहा था? जिनके पास घड़ी नहीं होती वे समय का अनुमान किस तरह से लगाते हैं?

उत्तर: बहुत लोग बिना घड़ी के भी समय का अंदाजा लगा लेते हैं। लोग दिन में सूरज की स्थिति देखकर समय का अंदाजा लगाते हैं। कई लोग रात में तारों को देखकर भी समय का अंदाजा लगा लेते हैं।

प्रश्न 4: इन वाक्यों को अपने घर की भाषा में लिखो।

(a) आज ई लोग के उठे के नईखे का?

उत्तर: आई इनका सब के उठे के नई छई की?

(b) जा भाग के देख केरा के पत्ता आइल की ना?”

उत्तर: जाऊ भाइग का देखिऔ कि केरा के पात आयल की नई?

प्रश्न 5: फसल के त्योहार पर तिल का बहुत महत्व होता है। तिल का किन किन रूपों में इस्तेमाल किया जाता है?

उत्तर: तिल का इस्तेमाल कई त्योहारों और धार्मिक कामों में होता है। मकर संक्रांति के अवसर पर तिल के लड्डू खाए जाते हैं। कच्चे तिल को गुड़ के साथ भी खाया जाता है।

प्रश्न 6: क्या तुम जानते हो कि तिल से तेल बनता है? और किन चीजों से तेल बनता है और कैसे? हो सके तो तेल की दुकान में जाकर पूछो।

उत्तर: तिल के अलावा जिन चीजों से तेल बनता है उनके नाम हैं: मूँगफली, सरसों, नारियल, बादाम, सोयाबीन, आदि।

किसान और चीजों का सफर

आलू की पकौड़ी, बर्फी और आइसक्रीम – इन तीन चीजों के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जानकारी इकट्ठी करो और मेरी कहानी के रूप में उसे लिखो।

आलू की पकौड़ी

(a) किन चीजों से बनती है?

उत्तर: आलू, बेसन, नमक, तेल और मसाले

(b) इन चीजों का जन्म कहाँ होता है?

उत्तर: आलू खेत में उगता है। बेसन चने से बनता है और चने खेतों में उपजते हैं। जिन चीजों से तेल निकलता है उनकी खेती होती है। मसाले भी खेतों से आते हैं। नमक समुद्र के पानी से बनता है।

(c) हम तक पहुँचने का उनका सफर क्या है?

उत्तर: ये चीजें खेतों से मंडियों में पहुँचती हैं। मंडी से ये चीजें मुहल्ले की दुकानों में आती हैं। इन दुकानों से हम इन चीजों को खरीदते हैं।

(d) किन किन हाथों से होकर हम तक पहुँचती है?

उत्तर: हम तक पहुँचने के लिए इन चीजों को कई हाथों से गुजरना होता है, जैसे कि किसान, मजदूर, थोक व्यापारी, फुटकर या खुदरा व्यापारी, आदि।

(e) इस पूरे सफर में किन लोगों को कितनी मेहनत लगती है?

उत्तर: इस पूरे सफर में सबसे ज्यादा मेहनत किसानों और मजदूरों को करनी पड़ती है। व्यापारियों को बहुत कम मेहनत करनी पड़ती है।

(f) इन लोगों में से किसको कितना मुनाफा मिलता है?

उत्तर: इन लोगों में सबसे अधिक मुनाफा व्यापारी कमाते हैं।

बर्फी

(a) किन चीजों से बनती है?

उत्तर: दूध, घी और चीनी

(b) इन चीजों का जन्म कहाँ होता है?

उत्तर: दूध और घी गायों और भैंसों से मिलता है। चीनी गन्ने से बनती है और गन्ना खेतों में उगता है।

(c) हम तक पहुँचने का उनका सफर क्या है?

उत्तर: दूधवाले हलवाई की दुकान तक दूध पहुँचाते हैं। कुछ दूधवाले अमूल जैसी कम्पनियों को दूध पहुँचाते हैं। उसके बाद दूध हलवाई तक पहुँचता है। घी बनाने वाले घी पहुँचाने का काम करते हैं।

गन्ना किसान चीनों मिलों को गन्ना बेचते हैं। चीनी मिल में चीनी बनती है। उसके बाद चीनी थोक विक्रेता और फुटकर विक्रेता से होते हुए हलवाई की दुकान तक पहुँचती है।

(d) किन किन हाथों से होकर हम तक पहुँचती है?

उत्तर: हम तक पहुँचने के लिए इन चीजों को कई हाथों से गुजरना होता है, जैसे कि किसान, मजदूर, थोक व्यापारी, फुटकर या खुदरा व्यापारी, आदि।

(e) इस पूरे सफर में किन लोगों को कितनी मेहनत लगती है?

उत्तर: इस पूरे सफर में सबसे ज्यादा मेहनत किसानों और मजदूरों को करनी पड़ती है। हलवाई को भी ठीक ठाक मेहनत करनी पड़ती है।

(f) इन लोगों में से किसको कितना मुनाफा मिलता है?

उत्तर: सबसे अधिक मुनाफा हलवाई को मिलता है।


Copyright © excellup 2014