9 हिंदी स्पर्श


धूल

रामविलास शर्मा

NCERT Solution

Part 2

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक दो पंक्तियों में दीजिए

Question 1: लेखक ‘बालकृष्ण’ के मुँह पर छाई गोधूलि को श्रेष्ठ क्यों मानता है?

उत्तर: लेखक के अनुसार जिसका बचपन गाँव में बीता हो उसे धूल के महत्व का मतलब मालूम होता है। धूल या मिट्टी से ही हर चीज बनती है; जैसे कि हमारा शरीर क्योंकि इसके सारे अवयव् मिट्टी से ही आते हैं। इसलिए कोई अपने चेहरे पर मेकअप के कितने भी साधन क्यों न लगा लें, किसी शिशु के मुख पर लगी धूल के आगे सभी बेकार हैं। इसलिए लेखक बालकृष्ण के मुँह पर छाई गोधूलि को श्रेष्ठ मानता है।

Question 2: लेखक ने धूल और मिट्टी में क्या अंतर बताया है?

उत्तर: लेखक का मानना है कि मिट्टी और धूल में वही अंतर है जो शब्द और रस में, देह और प्राण में, चाँद और चाँदनी में। बिना रस के हम शब्द की कल्पना नहीं कर सकते हैं। बिना प्राण के यह देह बेकार हो जाता है। बिना चाँदनी के चाँद की सुंदरता चली जाती है। उसी तरह बिना धूल के मिट्टी का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

Question 3: ग्रामीण परिवेश में प्रकृति धूल के कौन-कौन से सुंदर चित्र प्रस्तुत करती है?

उत्तर: ग्रामीण परिवेश में प्रकृति धूल के तरह तरह के चित्र प्रस्तुत करती है। जब पेड़ों के झुरमुट से छनकर सूर्य की किरण आती है तो उसमें मिली हुई धूल सोना बन जाती है। सूर्यास्त के बाद गाड़ियों के निकलने से पीछे बने धूल के गुबार का सौंदर्य देखते ही बनता है। चांदनी रात में जब गाड़ियों का काफिला चलता है तो उसके पीछे धूल के बादल गजब की छटा देते हैं। इस प्रकार का सौंदर्य शहर के माहौल में देखने को नहीं मिलता है।

Question 4: ‘हीरा वही घन चोट न टूटे’ – का संदर्भ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: हीरा इतना कठोर होता है कि बहुत जोर की चोट लगने से भी नहीं टूटता है। इसी तरह गाँव के लोग, खासकर किसान बहुत मजबूत होते हैं। इसलिए लेखक ने उनके लिए हीरे की उपमा दी है।

Question 5: धूल, धूलि, धूली, धूरि और गोधूलि की व्यंजनाओं को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: धूल, धूलि, धूली, धूरि, गोधूलि, आदि के अलग अलग मतलब हैं। धूल जीवन का यथार्थ है। धूलि जीवन की कविता है। धूली जीवन का छायावादी दर्शन है, जिसकी वास्तविकता संदिग्ध है। धूरि लोक-संस्कृति का नवीन जागरण है। गोधूलि गाँव की संपत्ति है जो शहर में दुर्लभ है। इन सबका रंग एक ही है; भले ही उनके रूप अलग-अलग हों। मिट्टी अलग-अलग रंगों की होती है लेकिन धूल का नाम आते ही उजले रंग का ध्यान आता है।

Question 6: ‘धूल’ पाठ का मूल भाव स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: इस पाठ में धूल के महत्व और उसकी सार्थकता को समझाया गया है। साथ में यह भी बताया गया है कि किस तरह से आधुनिक सभ्यता के पक्षधर धूल के अस्तित्व को नकारने की असफल कोशिश करते हैं। धूल के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। धूल किसी हीरे की तरह ही अजर अमर है, जबकि कई लोग काँच की झूठी चमक के चक्कर में हीरे के अस्तित्व को नकार देते हैं।

Question 7: कविता को विडंबना मानते हुए लेखक ने क्या कहा है?

उत्तर: किसी प्रकाशक ने निमंत्रण में लोगों से गोधूलि वेला में आने का आग्रह किया था। शायद वह इस बात से अनभिज्ञ था कि धूल धक्कड़ से भरे शहर में गोधूलि का कोई अस्तित्व नहीं होता। गोधूलि तो गाँव की नैसर्गिक सुंदरता का एक अहम हिस्सा होती है। इसलिए निमंत्रण में लिखी पंक्ति को लेखक ने कविता की विडंबना कहा है।

निम्नलिखित के आशय स्पष्ट कीजिए:

Question 1: फूल के ऊपर जो रेणु उसका श्रृंगार बनती है, वही धूल शिशु के मुँह पर उसकी सहज पार्थिवता को निखार देती है।

उत्तर: इस पंक्ति में लेखक ने धूल की महत्ता का वर्णन किया है। जब धूलकण फूल की पंखुड़ियों के ऊपर पड़ते हैं तो अपनी चमक से फूल के सौंदर्य में चार चाँद लगा देते हैं। वही धूल जब किसी शिशु के मुँह से लग जाती है तो शिशु की सुंदरता बढ़ जाती है।

Question 2: ‘धन्य-धन्य वे हैं नर मैले जो करत गात कनिया लगाय धूरि ऐसे लरिकान की’ – लेखक इन पंक्तियों द्वारा क्या कहना चाहता है?

उत्तर: इन पंक्तियों द्वारा लेखक उस व्यक्ति की मानसिकता को बता रहा है जिसने यह पंक्तियाँ लिखी है। धन्य-धन्य कहकर एक ओर तो वह अपना बड़प्पन दिखा रहा है लेकिन मैले कहकर वह अपनी मानसिक संकीर्णता दिखा रहा है। लरिकान शब्द का उपयोग करके कवि ने अभिजात और ग्रामीण लोगों के बीच भेदभाव को जाहिर किया है। यह वह आदमी है जिसे हीरों से तो प्यार है लेकिन धूल भरे हीरों से नहीं। ऐसे लोगों को काँच के गुलदस्ते में लगे कागज के फूल शायद अधिक मोहित कर पाते होंगे।

Question 3: मिट्टी और धूल में अंतर है, लेकिन उतना ही, जितना शब्द और रस में, देह और प्राण में, चाँद और चाँदनी में।

उत्तर: लेखक का मानना है कि मिट्टी और धूल में वही अंतर है जो शब्द और रस में, देह और प्राण में, चाँद और चाँदनी में। बिना रस के हम शब्द की कल्पना नहीं कर सकते हैं। बिना प्राण के यह देह बेकार हो जाता है। बिना चाँदनी के चाँद की सुंदरता चली जाती है। उसी तरह बिना धूल के मिट्टी का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

Question 4: हमारी देशभक्ति धूल को माथे से न लगाए तो कम से कम उस पर पैर तो रखे।

उत्तर: मातृभूमि की मिट्टी अनमोल होती है। जरूरी नहीं कि आप इसके प्रति सम्मान दिखाने के लिए इसे माथे से लगाएँ। लेकिन यह जरूरी है कि आप उस मिट्टी पर अपने पैर जमाएँ रखें और हवा में न उड़ें।

Question 5: वे उलटकर चोट भी करेंगे और तब काँच और हीरे का भेद जानना बाकी न रहेगा।

उत्तर: हीरा सबसे कठोर पदार्थ माना जाता है इसलिए इसकी चिरायु जग जाहिर है। काँच चाहे कितना भी चमकीला क्यों न हो, वह क्षणभंगुर होता है। काँच को काटने के लिए हीरे का इस्तेमाल होता है लेकिन हीरे को हीरा ही काट सकता है। जब कठिन परीक्षा की घड़ी आती है तब असली हीरे की पहचान होती है।