9 हिंदी क्षितिज


कबीर

NCERT Solution

Part 2

Question 9: कबीर ने ईश्वर प्राप्ति के लिए किन प्रचलित विश्वासों का खंडन किया है?

उत्तर: कबीर ने ईश्वर के प्राप्ति के कई प्रचलित विश्वासों का खंडन किया है। कवि ने बताया है कि मंदिर, मस्जिद या तीर्थस्थलों पर जाने से कुछ नहीं मिलता। कवि ने यह भी बताया है कि बिना मतलब के आडंबरों या पूजा पाठ से कुछ भी हासिल नहीं होता।

Question 10: कबीर ने ईश्वर को ‘सब स्वाँसों की स्वाँस में’ क्यों कहा है?

उत्तर: कबीर का मानना है कि ईश्वर तो हर जीव के अंदर वास करते हैं। इसलिए कवि ने ईश्वर को सब स्वाँसों की स्वाँस में कहा है।

Question 11: कबीर ने ज्ञान के आगमन की तुलना सामान्य हवा से न कर आँधी से क्यों की?

उत्तर: ज्ञान का आगमन उस क्षणिक अवसर की तरह होता है जो तेजी से आता है और उतनी ही तेजी से हमसे बहुत दूर चला जाता है। सामान्य हवा तो हमेशा हमारे चारों ओर व्याप्त रहती है। लेकिन आँधी तेजी से आती है और उतनी ही तेजी से चली जाती है। इसलिए कबीत ने ज्ञान के आगमन की तुलना सामान्य हवा से न कर आँधी से की है।

Question 12: ज्ञान की आँधी का भक्त के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: जब आँधी आती है तो वह अपने साथ बहुत चीजों को उड़ा ले जाती है और कई चीजों को तहस नहस कर देती है। इसी तरह से जब ज्ञान की आँधी आती है तो वह हमारे अंदर कई बड़े परिवर्तन कर देती है।

Question 13: भाव स्पष्ट कीजिए:

  1. हिति चित्त की द्वै थूँनी गिराँनी, मोह बलिंडा तूटा।

    उत्तर: ज्ञान के प्रभाव से आत्मचित्त के खंभे गिर जाते हैं और मोह की शहतीर टूट जाती है।
  2. आँधी पीछै जो जल बूठा, प्रेम हरि जन भींनाँ।

    उत्तर: आँधी के बाद जो बारिश होती है उसके हर बूँद में हरि का प्रेम समाया होता है।

Question 14: संकलित साखियों और पदों के आधार पर कबीर के धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव संबंधी विचारों पर प्रकाश डालिये।

उत्तर: कबीर किसी भी धर्म के विरोधी नहीं थे बल्कि हर धर्म के अंदर मौजूद झूठे आडंमबरों और अंधविश्वास के खिलाफ थे। उनके दोहों में राम और रहीम दोनों का प्रचुरता से प्रयोग हुआ है। इससे पता चलता है कि कबीर एक सच्चे धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति थे।

Question 15: निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए: पखापखी, अनत, जोग, जुगति, बैराग, निरपख

उत्तर: पक्ष विपक्ष, अन्यत्र, योग, युक्ति, वैराग्य, निष्पक्ष