9 हिंदी क्षितिज


ग्राम श्री

NCERT Solution

Question 1: कवि ने गाँव को ‘हरता जन-मन’ क्यों कहा है?

उत्तर: कवि को लगता है कि गाँव का परिदृश्य बहुत ही मनोहारी है। वह दृश्य इतना सुंदर है कि वह हर किसी के मन को मोहित कर देता है। इसलिए कवि ने गाँव को ‘हरता जन मन’ कहा है।

Question 2: कविता में किस मौसम के सौंदर्य का वर्णन है?

उत्तर: इस कविता में वसंत ऋतु के सौंदर्य का वर्णन है।

Question 3: गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ क्यों कहा गया है?

उत्तर: गाँव में चारों ओर हरे हरे खेत नजर आ रहे हैं। उन खेतों में रंग बिरंगे फूल बेशकीमती जवाहरातों की तरह लग रहे हैं जो हर किसी को दिखाई दे रहे हैं। इसलिए कवि ने गाँव को ‘मरकत डिब्बे सा खुला’ कहा है।

Question 4: अरहर और सनई के खेत कवि को कैसे दिखाई देते हैं?

उत्तर: अरहर और सनई के खेत ऐसे लग रहे हैं, जैसे खेतों के ऊपर सोने के मनके बिखरे हुए हों। ऐसा लग रहा है कि धरती ने अरहर और सनई की करघनी पहनी है।

Question 5: भाव स्पष्ट कीजिए:

  1. बालू के सांपों से अंकित गंगा की सतरंगी रेती

    उत्तर: गंगा के रेतीले किनारों पर बालू में लंबी लंबी लकीरे बनी हुई हैं। वे लकीरें ऐसा प्रतीत होती हैं जैसे कई सांप सोये हुए हों।
  2. हँसमुख हरियाली हिम आतप सुख से अलसाए से सोए

    उत्तर: जाड़े की धूप बड़ी सुखदाई होती है। वैसी धूप में बैठने पर अक्सर लोगों को आलस आने लगता है और पाँव पसार कर सोने का मन करता है। कवि को लगता है कि हरे हरे खेत भी जाड़े की धूप में गर्माहट पाकर आलस से सोये हुए हैं।

Question 6: निम्न पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?
तिनकों के हरे हरे तन पर हिल हरित रुधिर है रहा झलक।

उत्तर: हरे हरे: पुनरुक्ति अलंकार
हिल हरित: अनुप्रास अलंकार
तिनकों के तन पर: मानवीकरण अलंकार

Question 7: इस कविता में जिस गाँव का चित्रण हुआ है वह भारत के किस भूभाग पर स्थित है।

उत्तर: इस कविता में गंगा के तट का जिक्र किया गया है। इससे पता चलता है कि इसमें उत्तरी भारत के मैदानी इलाके का चित्रण हुआ है।

Question 8: भाव और भाषा की दृष्टि से आपको यह कविता कैसी लगी? उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर: इस कविता में खड़ी हिंदी का प्रयोग हुआ है और तत्सम और तद्भव शब्दों का प्रचुरता से प्रयोग किया गया है। इस कविता की भाषा सरल है। सुमित्रानंदन पंत श्रृंगार रस के कवि माने जाते हैं। इसलिए इस कविता में सुंदरता का चित्रण किया गया है।

Question 9: आप जहाँ रहते हैं उस इलाके के किसी मौसम विशेष के सौंदर्य को कविता या गद्य में वर्णित कीजिए।

उत्तर: स्वयं लिखिए