10 भूगोल


जल संसाधन

NCERT Abhyas

प्रश्न 1. नीचे दी गई सूचना के आधार पर स्थितियों को ‘जल की कमी से प्रभावित’ या ‘जल की कमी से अप्रभावित’ में वर्गीकृत कीजिए।

(a) अधिक वर्षा वाले क्षेत्र

उत्तर: जल की कमी से अप्रभावित

(b) अधिक वर्षा और अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र

उत्तर: जल की कमी से अप्रभावित

(c) अधिक वर्षा वाले परंतु अत्यधिक प्रदूषित जल क्षेत्र

उत्तर: जल की कमी से प्रभावित

(d) कम वर्षा और कम जनसंख्या वाले क्षेत्र

उत्तर: जल की कमी से प्रभावित

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है?

  1. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ उन क्षेत्रों में जल लाती हैं जहाँ जल की कमी होती है।
  2. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ जल बहाव को नियंत्रित करके बाढ़ पर काबू पाती है।
  3. बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है।
  4. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ हमारे उद्योग और घरों के लिए विद्युत पैदा करती हैं।

उत्तर: बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है।

प्रश्न 3. यहाँ कुछ गलत वक्तव्य दिए गए हैं। इसमें गलती पहचानें और दोबारा लिखें।

(a) शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने जल संसाधनों के सही उपयोग में मदद की है।

उत्तर: शहरों की बढ़ती संख्या, उनकी विशालता और सघन जनसंख्या तथा शहरी जीवन शैली ने जल संसाधनों का दोहन किया है।

(b) नदियों पर बाँध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछ्ट बहाव प्रभावित नहीं होता।

उत्तर: नदियों पर बांध बनाने और उनको नियंत्रित करने से उनका प्राकृतिक बहाव और तलछट बहाव बुरे तरीके से प्रभावित होता है।

(c) गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर भी किसान नहीं भड़के।

उत्तर: गुजरात में साबरमती बेसिन में सूखे के दौरान शहरी क्षेत्रों में अधिक जल आपूर्ति करने पर किसान भड़क गये।

(d) आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के बावजूद छत वर्षा जल संग्रहण लोकप्रिय हो रहा है।

उत्तर: आज राजस्थान में इंदिरा गांधी नहर से उपलब्ध पेयजल के कारण छत वर्षा जल संग्रहण की लोकप्रियता घट रही है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 1. व्याख्या करें कि जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है?

उत्तर: जल अपने तीन रूपों (ठोस, द्रव और गैस) में बदलता रहता है। इसलिए जो जल भाप बनकर उड़ जाता है वह फिर वर्षा के रूप में वापस आ जाता है। इस प्रकार से जल एक नवीकरण योग्य संसाधन है।

प्रश्न 2. जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य कारण क्या हैं?

उत्तर: किसी स्थान पर लंबे समय तक होने वाली जल की कमी को जल दुर्लभता कहते हैं। जल दुर्लभता के मुख्य कारण हैं: बढ़ती हुई जनसंख्या, अतिदोहन और असमान वितरण।

प्रश्न 3. बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ और हानियों की तुलना करें।

उत्तर: बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ और हानि नीचे दिए गए हैं:

लाभहानि
बाढ़ नियंत्रण में मदद होती है।भारी संख्या में लोगों का विस्थापन होता है।
जल की कमी वाले क्षेत्रों को जल मिलता है।आजीविका की कमी आती है।
अधिक से अधिक लोगों को पीने का पानी मिल पाता है।एक बड़ा भूभाग डूब जाता है जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है।
बिजली का निर्माण होता है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 1. राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण इन तरीकों से किया जाता है:

प्रश्न 2. परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपनाकर जल संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जा रहा है।

उत्तर: आजकल छत वर्षा जल संग्रहण काफी लोकप्रिय हो रहा है। छत की नालियों को जमीन पर या जमीन के नीचे रखी टंकी से जोड़ दिया जाता है। इससे वर्षा का जल नालियों से होकर टंकियों में जमा होता है। टंकी के जल को परिष्कृत करने का बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ लोग टंकी के जल को जमीन में रिसने देते हैं जिससे भौमजल का नवीकरण होता है। इस तरह से सालों भर जल की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है।