10 भूगोल


कृषि

NCERT Abhyas

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल लंबे चौड़े क्षेत्र में उगाई जाती है?

  1. स्थानांतरी कृषि
  2. बागवानी
  3. रोपन कृषि
  4. गहन कृषि

उत्तर: (b) बागवानी

प्रश्न 2. इनमें से कौन सी रबी फसल है?

  1. चावल
  2. चना
  3. मोटे अनाज
  4. कपास

उत्तर: (b) चना

प्रश्न 3. इनमें से कौन सी एक फलीदार फसल है?

  1. दालें
  2. ज्वार तिल
  3. मोटे अनाज
  4. तिल

उत्तर: (a) दालें

प्रश्न 4. सरकार निम्नलिखित में से कौन सी घोषणा फसलों को सहायता देने के लिए करती है?

  1. अधिकतम सहायता मूल्य
  2. मध्यम सहायता मूल्य
  3. न्यूनतम सहायता मूल्य
  4. प्रभावी सहायता मूल्य

उत्तर: (c) न्यूनतम सहायता मूल्य

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1. एक पेय फसल का नाम बताएँ तथा उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दें।

उत्तर: चाय एक पेय फसल है। चाय की पैदावार उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु में अच्छी होती है। इसके लिए गहरी मिट्टी और सुगम जल निकास वाले ढ़लुवा क्षेत्रों की जरूरत पड़ती है।

प्रश्न 2. भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताएँ और जहाँ यह पैदा की जाती है उन क्षेत्रों का विवरण दें।

उत्तर: गेहूँ एक खाद्य फसल है। पश्चिम उत्तर के गंगा सतलज के मैदान और दक्कन के काली मृदा वाले क्षेत्र भारत के मुख्य गेहूँ उत्पादक क्षेत्र हैं। गेहूँ के मुख्य उत्पादक हैं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ भाग।

प्रश्न 3. सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधार कार्यक्रमों की सूची बनाएँ।

उत्तर: सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधार कार्यक्रम निम्नलिखित हैं:

प्रश्न 4. दिन प्रतिदिन कृषि के अंतर्गत भूमि कम हो रही है। क्या आप इसके परिणामों की कल्पना कर सकते हैं?

उत्तर: दिन प्रतिदिन कृषि के अंतर्गत भूमि कम होने से कई दुष्परिणाम निकल सकते हैं। इससे खाद्यान्न की कमी हो जाएगी। भोजन की कमी होने से समाज और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 1. कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपाय सुझाइए।

उत्तर: कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार को निम्नलिखित उपाय करने चाहिए:

प्रश्न 2. भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर टिप्पणी लिखें।

उत्तर: पश्चिमी देश अपने किसानों को अत्यधिक सहायिकी प्रदान करते हैं। नतीजा यह होता है कि भारत के किसान पश्चिमी देशों के किसानों से टक्कर नहीं ले पाते हैं। इसलिए आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारत के कृषि उत्पादों की मांग बहुत कम है।

प्रश्न 3. चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें।

उत्तर: धान की खेती के लिए जरूरी कारक हैं: उच्च तापमान (25°C से अधिक), अधिक आर्द्रता और 100 सेमी से अधिक की सालाना वर्षा। चावल की खेती उत्तर के मैदानों, पूर्वोत्तर भारत, तटीय इलाकों और डेल्टा के क्षेत्रों में होती है। जलोढ़ मृदा वाले क्षेत्रों में चावल की पैदावार अच्छी होती है। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सिंचाई की सही व्यवस्था की मदद से धान की खेती की जा सकती है।