7 हिंदी दूर्वा


गीत

केदारनाथ अग्रवाल

इसी जन्म में, इस जीवन में
हमको तुमको मान मिलेगा।
गीतों की खेती करने को
पूरा हिंदुस्तान मिलेगा।

इस कविता में कवि ने भारत के गरीब जनमानस के लिए एक सुनहरे भविष्य की कल्पना की है। कवि का कहना है कि इसी जीवन में हर व्यक्ति को गीतों की खेती करने के लिए पूरा हिंदुस्तान मिलेगा। यहाँ पर गीतों की खेती से कवि का मतलब है खुशहाली के गीत। जब हर व्यक्ति खुशहाल होगा तो हर किसी को मान सम्मान मिलेगा।

क्लेश जहाँ है, फूल खिलेगा
हमको तुमको त्रान मिलेगा।
फूलों की खेती करने को
पूरा हिंदुस्तान मिलेगा।

जहाँ क्लेश है यानि अशांति है वहाँ शांति के फूल खिलेंगे और हर किसी के मन को चैन मिलेगा। उसके बाद हर कोई पूरे देश में खुशियों के फूल खिलायेगा।

दीप बुझे हैं, जिन आँखों के
उन आँखों को ज्ञान मिलेगा।
विद्या की खेती करने को
पूरा हिंदुस्तान मिलेगा।

जहाँ अज्ञानता का अंधकार छाया हुआ है वहाँ ज्ञान का प्रकाश फैलेगा। और पूरे देश में

मैं कहता हूँ, फिर कहता हूँ
हमको तुमको प्रान मिलेगा।
मोरों सा नर्तन करने को
पूरा हिंदुस्तान मिलेगा।

कवि को पूरा भरोसा है कि हर किसी के शरीर में प्राणों की स्फूर्ति आयेगी। उसके बाद हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरा देश मिलेगा।

कविता से

प्रश्न 1: कवि फूलों, गीतों और विद्या की खेती क्यों करना चाहता है?

उत्तर: कवि चाहता है कि भारत का आम आदमी इतना समर्थ बने कि उसे भी मान सम्मान मिले। इसलिए कवि फूलों, गीतों और विद्या की खेती करना चाहता है। यहाँ पर फूलों और गीतों का प्रयोग उनके पीछे छिपे अनेक भावार्थों के लिए किया गया है; जैसे खुशहाली, संपन्नता, आदि।

प्रश्न 2: ‘इसी जन्म में, इस जीवन में, हमको तुमको मान मिलेगा।‘ इसमें किसे मान मिलने की बात कही गई है?

उत्तर: भारत के गरीब मजदूरों और किसानों की बात कही गई है।

प्रश्न 3: कविता की कुछ पंक्तियाँ छाँटकर लिखो जिनसे पता लगता है कि कवि को इस बात पर पूरा भरोसा है कि एक दिन सबको मान मिलेगा।

उत्तर: कविता के हर अंतरे में इस बात का जिक्र किया गया है कि एक दिन सबको मान मिलेगा।

प्रश्न 4: कविता में कवि बार-बार मान मिलने की बात करता है। मान मिलने से हमारे-तुम्हारे जीवन में क्या बदलाव आएगा?

उत्तर: जिस दिन से कोई व्यक्ति वयस्क हो जाता है उसे अपने समाज में पहचान की जरूरत होती है। यह सम्मान और पहचान तभी मिल पाता है जब व्यक्ति स्वावलम्बी हो जाता है और अपने और अपने परिवार की हर सुख सुविधा की पूर्ति करता है।

रिक्त स्थान पूरे करो

  1. लक्की ............की तरह गरजता है।
  2. सलमा ..............की तरह दौड़ती है।
  3. मेघाश्री की आवाज ..........की तरह मीठी है।
  4. मनीष के कान ...................की तरह तेज हैं।

उत्तर: (a) शेर, (b) हिरण, (c) कोयल, (d) कुत्ते