7 हिंदी दूर्वा


नृत्यांगना सुधा चंद्रन

रामाज्ञा तिवारी

यह निबंध मशहूर नृत्यांगना और फिल्म कलाकार सुधा चंद्रन के जीवन के बारे में है।

सुधा चंद्रन बचपन से ही नृत्य सीखती थी। 1981 में एक सड़क दुर्घटना में उनकी दाईं टांग की एड़ी टूट गई। बाद में गैंग्रीन होने के कारण डॉक्टरों को उनका पैर घुटने के नीचे से काटना पड़ा। इससे सुधा का नृत्यांगना के जीवन में अंधकार छा गया।

जयपुर के डॉक्टर पी सी सेठी कृत्रिम पैर बनाने के लिए मशहूर हैं। सुधा उनके पास गई और डॉ सेठी ने उनके लिए कृत्रिम पैर बनाया। बाद में नृत्य की आवश्यकताओं के अनुसार डॉ सेठी ने सुधा के लिए विशेष रूप से कृत्रिम पैर का निर्माण किया।

फिर सुधा ने दिन रात मेहनत की और दोबारा नृत्य करने लगी। 1984 में एक सार्वजनिक नृत्य समारोह में सुधा ने जब प्रदर्शन किया तो लोग आश्चर्यचकित हो गये। उसके बाद एक तेलुगू फिल्मकार ने उनके जीवन पर फिल्म बनाई जो बाद में हिंदी में भी बनी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका सुधा चंद्रन ने निभाई थी। आज सुधा एक जानी मानी नृत्यांगना और फिल्म कलाकार है।

पाठ से

प्रश्न 1: सुधा के स्वप्नों की इंद्रधनुषी दुनिया में अंधेरा कैसे छा गया?

उत्तर: एक बस दुर्घटना में सुधा के पैर की एड़ी टूट गई। फिर गैंग्रीन होने के कारण डॉक्टरों को उसका पैर काटना पड़ा। उस घटना के बाद सुधा के स्वप्नों की इंद्रधनुषी दुनिया में अंधेरा छा गया।

प्रश्न 2: डॉ सेठी ने सुधा के लिए क्या किया?

उत्तर: डॉ सेठी ने सुधा के लिए विशेष रूप से कृत्रिम पैर बनाया। उन्होंने ऐसा पैर बनाया ताकि सुधा दोबारा नृत्य कर सके। पैर बनाने के अलावा डॉ सेठी ने सुधा के मनोबल को भी बढ़ाया।

प्रश्न 3: सुधा पूरे भारत में कैसे लोकप्रिय हो गई?

उत्तर: जब सुधा ने कृत्रिम पैर होने के बावजूद नृत्य का प्रदर्शन किया तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ। कृत्रिम पैर के सहारे चलना भी मुश्किल होता है। कृत्रिम पैर के सहारे नृत्य के बारे में तो सोचना भी दुश्वार लगता है। इसलिए सुधा पूरे भारत में लोकप्रिय हो गई।

खोजबीन और बातचीत

प्रश्न 1: सुधा के जीवन पर फिल्म बनी थी। कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम पता करो और लिखो, जिनके जीवन पर फिल्में बनाई गईं हों।

उत्तर: एम एस धोनी, फोगाट बहनें, मिल्खा सिंह, महात्मा गांधी

प्रश्न 2: सुधा यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पता करो कि यात्रा के दौरान दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है? सावधानियों की सूची बनाओ।

उत्तर: दुर्घटना से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए:

प्रश्न 3: क्या तुम किसी विकलांग व्यक्ति को जानते हो? उसके बारे में बताओ।

उत्तर: मेरे मुहल्ले में एक विकलाँग व्यक्ति है जो व्हीलचेयर का इस्तेमाल करता है। वह व्हीलचेयर के सहारे अपनी दुकान पर पहुँचता है और फिर अपना व्यवसाय करता है। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर वह आज अपने परिवार का भरन पोषण कर रहा है।

प्रश्न 4: कुछ ऐसे विकलाँग व्यक्तियों के नाम लिखो जिन्होंने जीवन में विशेष सफलता प्राप्त की है।

उत्तर: रवींद्र जैन संगीतकार थे लेकिन अंधे थे।

एस जयपाल रेड्डी पैरों से विकलांग थे लेकिन जाने माने राजनेता थे।

दीपा मल्लिक पैरों से विकलांग हैं और तैराकी में कई पदक जीते हैं।

प्रश्न 5: भारत के कुछ नृत्यों और नर्तक/नर्तकियों के नाम पता करो और कक्षा में सबको बताओ।

उत्तर: बिरजू महाराज, सोनल मानसिंह, केलूचंद्र महापात्रा, यामिनी कृष्णमूर्ति, प्रभु देवा

प्रश्न 6: पता करो भारत में मैग्सेसे पुरस्कार किन-किन व्यक्तियों को मिला है।

उत्तर: अरविंद केजरीवाल, रवीश कुमार, सोनम वांगचुक, किरण बेदी, टी एन शेषन, एम एस सुबुलक्ष्मी, आदि