9 हिंदी क्षितिज


मेघ आये

NCERT Solution

Part 2

Question 8: कविता में जिन रीति-रिवाजों का मार्मिक चित्रण हुआ है, उनका वर्णन कीजिए।

उत्तर: इस कविता में दामाद के स्वागत के प्रचलित रिवाजों का चित्रण किया गया है। आज भी गांवों में दामाद के स्वागत में पूरा गांव तैयार खड़ा रहता है। कोई दामाद के रहने की व्यवस्था में लगा रहता है तो कोई उसके पाँव पखारने में तो कोई उसकी आरती उतारने में।

Question 9: कविता में कवि ने आकाश में बादल और गाँव में मेहमान के आने का जो रोचक वर्णन किया है, उसे लिखिए।

उत्तर: इस प्रश्न के उत्तर के लिए पूरी कविता का अर्थ लिखिए।

Question 10: काव्य सौंदर्य लिखिए
पाहुन ज्यों आए हों गाँव में शहर के।
मेघ आए बड़े बन‌-ठन के संवर के।

उत्तर: इन पंक्तियों में देशज शब्दों का प्रयोग हुआ है। साथ में सरल भाषा का इस्तेमाल हुआ है। मेघ की तुलना पाहुन से की गई और और इस तरह मानवीकरण अलंकार का प्रयोग हुआ है।

Question 11: वर्षा के आने पर अपने आसपास के वातावरण में हुए परिवर्तनों को ध्यान में देखकर एक अनुच्छेद लिखिए।

उत्तर: वर्षा के आने पर वातावरण में कई परिवर्तन होते हैं। तपती झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलती है। चारो ओर काले-काले बादल घिर आते हैं। तेज हवाएँ चलने लगती हैं। आसमान में बिजली चमकने लगती है। नदियों में उफान उठने लगता है। खिड़की और दरवाजे बजने लगते हैं। पेड़ पौधे झूमने लगते हैं। फिर सबको सराबोर करने वाली बारिश होती है।

Question 12: कवि ने पीपल को ही बड़ा बुजुर्ग क्यों कहा है? पता लगाइए।

उत्तर: पीपल के पेड़ की उम्र दो से तीन सौ वर्षों तक की हो सकती है। कुछ पेड़ तो इनसे भी पुराने होते हैं। गाँव के बूढ़े से बूढ़े व्यक्ति भी पीपल के पेड़ के आगे बहुत बच्चे होते हैं। इसलिए पीपल को बुजुर्ग कहा गया है।

Question 13: कविता में मेघ को ‘पाहुन’ के रूप में चित्रित किया गया है। हमारे यहँ अतिथि (दामाद) को विशेष महत्व प्राप्त है, लेकिन आज इस परंपरा में परिवर्तन आया है। आपको इसके क्या कारण नजर आते हैं, लिखिए।

उत्तर: शहरी परिवेश में दामाद की उतनी खातिर नहीं होती है जितनी पहले हुआ करती थी। इसका सबसे मुख्य कारण है आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी। इसके अलावा अब परिवार भी छोटे और अपने आप में सीमित होते जा रहे हैं। अब लोगों के पास दूसरों के लिए खाली समय की कमी हो गई है।