प्रश्न 1. निम्न में से कौन से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?
उत्तर: सिलचर तथा पोरबंदर
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से परिवहन का कौन सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?
उत्तर: पाइपलाइन
प्रश्न 3. निम्न में से कौन सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है?
उत्तर: महाराष्ट्र
प्रश्न 4. इनमें से कौन सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंत: स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?
उत्तर: विशाखापटनम
प्रश्न 5. निम्न में से कौन सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?
उत्तर: रेल परिवहन
प्रश्न 6. निम्न में से कौन सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
प्रश्न 1. सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।
उत्तर: सड़क परिवहन के तीन गुण निम्नलिखित हैं:
प्रश्न 2. रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?
उत्तर: लम्बी दूरी तक लोगों और माल के परिवहन के लिए रेल सबसे सुविधाजनक साधन है। एक रेलगाड़ी में एक साथ हजारों लोग यात्रा कर सकते हैं। इससे एक साथ भारी मात्रा में माल ढ़ोया जा सकत है। इससे प्रति इकाई संवहन का खर्च कम हो जाता है।
प्रश्न 3. सीमांत सड़कों का महत्व बताएँ।
उत्तर: सीमा पर स्थित सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए सीमांत सड़क बनाई गई थी ताकि जरूरत पड़ने पर सैनिकों और आयुधों को सीमा तक पहुँचाया जा सके। इसके अलावा सीमांत सड़कों ने कुछ दुर्गम इलाकों के लोगों का जीवन ही बदल दिया है।
प्रश्न 4. व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर: दो या अधिक पक्षों के बीच होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों को व्यापार कहते हैं। देश के अंदर होने वाले व्यापार को स्थानीय व्यापार कहते हैं, जबकि दो देशों के बीच के व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं।
प्रश्न 1. परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?
उत्तर: परिवहन हमारी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कच्चे माल को कारखानों तक पहुँचाने और उत्पाद को ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए परिवहन जरूरी होता है। किसी देश का परिवहन तंत्र जितना कुशल होगा वहाँ आर्थिक विकास उतनी ही तेजी से होगा। परिवहन और संचार तंत्र मिलकर देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। इसलिए परिवहन तथा संचार के साधन को किसी देश की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा कहा जाता है।
प्रश्न 2. पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।
उत्तर: पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में निम्न बदलाव आए हैं:
Copyright © excellup 2014