7 हिंदी दूर्वा


पोंगल

इस लेख में पोंगल और उससे मिलते जुलते त्योहारों के बारे में बताया गया है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य का मुख्य त्योहार है पोंगल। पोंगल नई फसल का त्योहार है जिसे जनवरी के महीने में मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार चार दिनों तक चलता है।

पहला दिन: पहले दिन भोगी पोंगल मनाया जाता है। इस दिन घर में साफ सफाई की जाती है और उसे रंगोली से सजाया जाता है।

दूसरा दिन: दूसरे दिन सूर्य पोंगल मनाया जाता है। इस दिन गन्ने के रस में दूध मिलाकर मीठा भात पकाया जाता है जिसे पोंगल कहते हैं। जब भात पकाते समय उसका रस उफन कर जमीन पर गिरत है तो लोग खुशी से चिल्लाते हैं: पोंगलो पोंगल।

तीसरा दिन: तीसरे दिन मट्टू पोंगल मनाया जाता है। इस दिन मवेशियों को नहलाधुलाकर अलग-अलग रंगों से सजाया जाता है।

चौथा दिन: चौथे दिन काणुम पोंगल मनाया जाता है। इस दिन लोग घर से पकवान लेकर बाहर घूमने निकलते हैं। जगह जगह मेले लगते हैं।

जिस दिन तमिलनाडु में पोंगल मनाया जाता है उसी दिन भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति मनाई जाती है। गुजरात से लेकर बंगाल तक इसे संक्रांति के नाम से जानते हैं। पंजाब में एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। महाराष्ट्र में इसे तिल-गुड़ का त्योहार मानते हैं।

पाठ से

(क) पोंगल का त्योहार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। पाठ के आधार पर तालिका भरो।

उत्तर:

राज्यत्योहार का नाम
गुजरातसंक्रांति
बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेशमकर संक्रांति
पंजाबलोहड़ी
अरुणाचल प्रदेशपानुङ

(ख) पोंगल चार दिनों तक मनाया जाता है। प्रत्येक दिन के मुख्य क्रिया कलाप बताओ।

उत्तर: पोंगल के प्रत्येक दिन के मुख्य क्रियाकलाप निम्नलिखित हैं:

पहला दिन: पहले दिन भोगी पोंगल मनाया जाता है। इस दिन घर में साफ सफाई की जाती है और उसे रंगोली से सजाया जाता है।

दूसरा दिन: दूसरे दिन सूर्य पोंगल मनाया जाता है। इस दिन गन्ने के रस में दूध मिलाकर मीठा भात पकाया जाता है जिसे पोंगल कहते हैं। जब भात पकाते समय उसका रस उफन कर जमीन पर गिरत है तो लोग खुशी से चिल्लाते हैं: पोंगलो पोंगल।

तीसरा दिन: तीसरे दिन मट्टू पोंगल मनाया जाता है। इस दिन मवेशियों को नहलाधुलाकर अलग-अलग रंगों से सजाया जाता है।

चौथा दिन: चौथे दिन काणुम पोंगल मनाया जाता है। इस दिन लोग घर से पकवान लेकर बाहर घूमने निकलते हैं। जगह जगह मेले लगते हैं।

(ग) भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस बात को सिद्ध करने के लिए दो उदाहरण दो।

उत्तर: भारत में आज भी आधी से अधिक आबादी अपनी जीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। भारत के अधिकतर त्योहार फसल चक्र से संबंधित हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।

तुम्हारी पसंद: तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं? तुम्हें कौन सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है?

उत्तर: मेरे प्रदेश में कई त्योहार मनाए जाते हैं: जैसे होली, ईद, संक्रांति, दशहरा, आदि। मुझे होली का त्योहार मनाना सबसे अच्छा लगता है। होली के दिन हर बात से बेखबर होकर पूरे दिन ऊधम मचाने का मौका मिलता है।